बलिदानी भगत सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

0
127

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण ने मंगलवार को शहीद भगत सिंह की 114 वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण उन्हें याद किया।
नगर के बद्री विशाल महाविद्यालय में स्थित सरदार भगत सिंह की  प्रतिमा पर माल्यार्पण करनें के बाद वक्ताओं नें कहा कि शहीद भगत सिंह का जन्म आज के दिन हुआ था। शहीद भगत सिंह देश की आजादी के लिए अंग्रेजों के साथ लड़ते रहे। 23 मार्च 1931 को भगत सिंह को ब्रिटिश हुकूमत ने फांसी से लटका दी थी। इस बात को करीब 91 साल गुजर गए हैं, लेकिन भगत सिंह आज भी हमारे जेहन में जिदा हैं।
संगठन के जिलाध्यक्ष आदित्य दीक्षित नें कहा कि भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव जैसे युवा देशभक्तों ने छोटी आयु में ही अपने प्राणों का बलिदान देकर देश की आजादी की नींव रखने का काम किया। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। संचालन कुल भूषण श्रीवास्तव नें किया|
नमामि गंगे के जिला संयोजक रवि मिश्रा, राममुरारी शुक्ला, मुनीश मिश्रा, सोमकान्त अग्निहोत्री, पंकज दुबे, सुनील गुप्ता आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]