शिकायतों का समय पर निस्तारण करनें के निर्देश

0
123

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शनिवार को जिले की तीनो तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया| जिसमे अधिकतर भूमि विवाद से सम्बन्धित मामले पंहुचे| डीएम नें   सभी  शिकायतों का समय पर निस्तारण करनें के निर्देश दिये|
तहसील अमृतपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस एसडीएम प्रीति तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ| जिसमे 25 शिकायतों में से एक का मौके पर निस्तारण हो सका| सीओ अजेय शर्मा नें फरियादियों की शिकायतों को सुना| सीओ अजेय शर्मा, बीडीओ गगन दीप आदि रहे|
तहसील सदर में सीडीओ एम अरुन्मोली नें तहसील दिवस की अध्यक्षता की| इस दौरान 112 शिकायतें आयी | जिसमे 18 का निस्तारण किया| तहसीलदार अनिल कुमार,  सीओ सिटी नितेश कुमार और अधिकारी रहे| तहसील कायमगंज में जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में तहसील कायमगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने फरियादियों की शिकायतों को सुना| इसके साथ ही सम्पूर्ण समाधान दिवस की शिकायतों का समयबद्ध गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी बीडीओ चकमार्ग की पैमाइश के बाद तत्काल मनरेगा से मिट्टी डलवाना सुनिश्चित करे ताकि पुनः कब्जे की शिकायत सामने न आये। डीएम नें सभी को समयवधि के भीतर शिकायतों का निस्तारण करनें के निर्देश दिये|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]