गंगा-यमुना के जल में नहीं हुई कोरोना वायरस की पुष्टि

0
196

लखनऊ:गंगा यमुना में विभिन्न नालों के प्रवाहित होने और तथाकथित रूप से कोरोना संक्रमितों का शव बहाए जाने की खबरों से देश भर में हलचल मच गई थी। वहीं अब वैज्ञानिकों की जांच से राहत भरी खबर आई है। भारतीय विष विज्ञान अनुसंधान संस्थान  के वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर प्रदेश और बिहार में 13 जगहों से लिए गए गंगा यमुना के नमूनों में कोरोना वायरस नहीं मिला। वैज्ञानिकों ने यह नमूने मई और जून माह में लिए थे।

[adrotate banner="3"]

 

यहां से लिए गए नमूने: यूपी में कन्नौज, उन्नाव, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, गाजीपुर, बलिया, पटना, बक्सर, सरन, भोजपुर से बहने वाली गंगा नदी से पानी के नमूने लिए गए। वहीं यूपी के हमीरपुर जिले से बहने वाली यमुना नदी से पानी का नमूना लिया गया।

आइआइटीआर के निदेशक प्रोफेसर एसके बारिक ने बताया कि सभी 13 जगहों से लिए गए नमूनों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मई और जून में दो बार उन जगहों से पानी के नमूने लिए गए थे। मगर दोनों बार पानी में कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट दिल्ली में उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है।

 

[adrotate banner="2"]