भाजपा सरकार कर रही व्यापारियों का उत्पीडन

0
142

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) रविवार को नगर के रेलवे रोड के एक होटल में वैश्य महासभा की बैठक आहूत की गयी| जिसमे वर्तमान सरकार पर जमकर हमला बोला गया|
बैठक में पंहुचे सपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ० अरविन्द गुप्ता नें कहा कि ज्यादातर व्यापारी वैश्य है और इस सरकार में व्यापारियों का काफी उत्पीड़न हुआ है उन्होंने कहा करो ना काल में व्यापारियों पर मुकदमा दर्ज किए गए मिठाई के मसाले के सैंपल लिए गए यह समाज का दोहन है उन्होंने कहां अब आक्रमण करोगे तो प्रतिकार किया जाएगा| प्रधानाचार्य संतोष गुप्ता ने समाज को एकजुट रहने की सलाह दी | मुकेश गुप्ता ने कहा पहले भी वैश्य महासभा का गठन हुआ था लेकिन अब जोरदार हुआ है|  जितेंद्र अग्रवाल, विमल गुप्ता आदि नें विचार रखे|
संगठन का जिलाध्यक्ष  अमरीश गुप्ता, मनोज गुप्ता को नगर अध्यक्ष, युवा का जिला अध्यक्ष नारायण गुप्ता को बनाया गया|

[adrotate banner="3"]

 

 

 

[adrotate banner="2"]