चचेरे भाई की हत्या में दंपति सहित चार के खिलाफ एफआईआर

0
124

फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) बीते दिन बंधी पॉलिथीन की रस्सी हटाने के विवाद में ग्रामीण की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गयी थी| पुलिस नें दंपति सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है| घायल हत्यारोपी महिला का सीएचसी में इलाज चल रहा है|
कोतवाली क्षेत्र  के ग्राम दमदमा निवासी 48 वर्षीय पप्पू की उसके ही चचेरे भाई और उसके परिजनों के पॉलिथीन की रस्सी हटानें के विवाद में  बेरहमी से कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गयी थी| घटना के सम्बन्ध में मृतक पप्पू के भाई शंकर ने राजकुमार, उसकी पत्नी संतोषी देवी, पुत्र आकाश व निखिल के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास एफआईआर दर्ज करायी है|
वहीं आरोपी संतोषी भी विवाद में जख्मी हुई जिसका सीएचसी पर इलाज चल रहा है| लिहाजा आरोपी के घर ताला लटक रहा है| मृतक पप्पू की पत्नी किरन व बेटा धर्मेद्र का लोहिया अस्पताल में उपचार चल रहा है|

[adrotate banner="3"]

 

 

 

[adrotate banner="2"]