फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बढती मंहगाई के विरोध में कांग्रेस नें थाली पीटकर सरकार को कोसा और सीएम यूपी को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार सदर को सौपा|
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेसी टाउनहाल पर एकत्रित हुए| जहाँ उन्होंने मंहगाई के विरोध में थाली पीटकर प्रदर्शन किया| कांग्रेसियों नें कहा कि भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार देश के लोगों से महंगाई कम करने का वादा किया था। लोगों ने विश्वास करके भाजपा को सत्ता तक पहुंचाया। अब महंगाई बढ़ाकर भाजपा पूंजीपतियों का साथ दे रही है। रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल, खाध तेल, दालों और सब्जियों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। मध्यम वर्गीय परिवार या जिनके पास रोजगार नहीं है। उनके समक्ष रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। महंगाई कम करने पर सरकार का ध्यान नहीं है। सरकार को मंहगाई पर लगाम लगानी चाहिए| केंद्र सरकार गरीब आदमी की थाली से भोजन छीनने का काम कर रही है। जिसका कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध करते हैं। इसके बाद उन्होंने जुलूस निकाल तहसीलदार सदर राजू कुमार को ज्ञापन सौपा|
सिबिल एवं सोशल आउटरीच विभाग के जिलाध्यक्ष अरुण अग्निहोत्री, नगर अध्यक्ष जिला कांग्रेस पुन्नी शुक्ला, रमेश चंद कठेरिया, चन्द्र शेखर, खालिद उस्मानी व डॉ० अर्चित कश्यप आदि रहे|



