विधान सभा चुनाव के लिए बूथ कमेटियों को मजूबत कर रही सपा

0
159

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी नें भी आगामी विधान सभा चुनाव के लिए साइकिल की रफ्तार तेज कर दी है| शुक्रवार को आयोजित हुई बैठक में पार्टी नें आगामी चुनाव को लेकर अपना गुणा-गणित लगाया|
शहर एक आवास विकास स्थित सपा के जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी की अध्यक्षता में संपन्न हुई| जिसमे जनपद की चारों विधानसभा क्षेत्रों कि मतदाता सूचियां तथा चारों विधानसभा क्षेत्रों के बूथ कमेटियों के गठन पर चर्चा हुई|  जनपद के समस्त  डेढ़ से 2 किलोमीटर से अधिक दूरी वाले मतदेय स्थलों को चिन्हित करनें का फरमान सुनाया| चिन्हित करने के लिए एक 3 सदस्यी निगरानी समिति का गठन किया भी किया गया जिसमें सुभाष चंद्र शाक्य जिला अध्यक्ष अधिवक्ता सभा, संजय सिंह चौहान जिला सचिव व साजिद अली जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा को कमेटी में शामिल किया गया।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति सर्वेश अंबेडकर, जिला महासचिव मंदीप यादव, जिला उपाध्यक्ष नागेंद्र सिंह शाक्य, शिव प्रताप सिंह चीनू, राघव दत्त मिश्रा आदि रहे|

[adrotate banner="3"]

 

 

[adrotate banner="2"]