सपाईयों नें बस अड्डे पर घूमकर बांटे मास्क

0
197

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों नें रोडबेज बस अड्डे और उसके आस-पास मास्क का वितरण कर लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करनें की सलाह दी|
सपा जिला महासचिव मंदीप यादव के नेतृत्व में सपाईयों नें शहर के रोडबेज बस अड्डे पर राहगीरों और यात्रियों को मास्क का वितरण किया| जिला महासचिव ने कहा कि प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं विगत दिवस आगरा में हुई घटना जिसका जीता जागता उदाहरण है। सरकार प्रदेश की जनता को पर्याप्त मात्रा में स्वास्थ्य सेवाएं देने में असमर्थ हैं। जनपद फर्रुखाबाद के साथ-साथ समूचे उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर जनता की सेवा में लगे हुए है। जनता के हर दुख दर्द में समाजवादी पार्टी उनके साथ खड़ी है। प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं भगवान भरोसे हैं जनता अपना ध्यान स्वयं रखें।
चंद्र शाक्य, रोहित शाक्य, अरविंद यादव, शशांक सक्सेना, अन्शुल यादव, बृजेश सिंह यादव, अंकित शाक्य आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]