सपा प्रत्याशी माँ का चुनावी प्रचार करा रहे जिला बदर को दबोचा

0
113

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) सपा की जिला पंचायत सदस्य राजेपुर तृतीय की प्रत्याशी बनायीं गयी कमलेश       के बेटे को पुलिस नें दबोच लिया वह जिला बदर था और माँ के चुनाव प्रचार में लगा था|
थाना क्षेत्र के ग्राम चिड़िया मोहलिया निवासी सोनू उर्फ सुरजीत पुत्र ठा० विनोद कुमार पर थाना राजेपुर में 11 मुकदमे दर्ज हैं| जिसमे मुख्य रूप से हत्या का प्रयास, अबैध हथियार रखना, दुष्कर्म आदि के संगीन मामलें दर्ज है| उसे जिला बदर किया गया था| बीते दिन सपा नें राजेपुर तृतीय सीट से उसकी माँ कमलेश को सपा नें जिला पंचायत का प्रत्याशी बनाया है| वह शनिवार को जिला बदर होनें के बाद भी माँ कमलेश के चुनाव प्रचार में लगा था| उसी दौरान किसी नें पुलिस को सूचना दे दी|  पुलिस नें सोनू को पकड़ लिया|

[adrotate banner="3"]

 

 

[adrotate banner="2"]