दुष्कर्म से आहत विवाहिता नें जहर खाकर दी जान, मुकदमा दर्ज

0
113

फर्रुखाबाद:(कंपिल संवाददाता) प्रेमी के द्वारा दुष्कर्म किये जाने और ससुरालियों के द्वारा मारपीट से आहत होकर जहर खाकर जान दे दी| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी महिला नें पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा कि उसने अपनी पुत्री का विवाह बीते दो वर्ष पूर्व जनपद एटा के भगवंत बागवाला निवासी अवनीश पुत्र शिवचरन से की थी| शादी के बाद पुत्री का दामाद के मामा के पुत्र अश्वनी से उसका प्रेम प्रसंग हो गया| जिससे ससुराल वाले पुत्री से खफा हो गये| बीते 21 मार्च 2021 को होली पर उसकी पुत्री मायके आ गयी| दो दिन बाद 30 मार्च को दामाद अवनीश की बीमारी की सूचना आयी| जिसके बाद पुत्री मामा के बेटे अनुज के साथ ससुराल रवाना हुई|
कंपिल चौराहे पर बेटी को अश्वनी मिल गया और उसने बेटी को अपने साथ घर पंहुचा देनें की कहकर अनुज को वापस भेज दिया और बेटी को लेकर फरार हो गया| जब उसके घर वालों पर दबाब बनाया तो उन्होंने दो दिन में बेटी देनें का भरोसा दिया| इसके बाद 1 अप्रैल को पुत्री के पिता अवनीश, देवर कुलदीप, ननद विनीता व राजेश्वर व उमेश पुत्र गोकुल सिंह कार से बेटी को लेकर आ गये और उसे एक जहर की पुड़िया देकर कहा इसे खाकर मर जाना| उनके जाने के बाद पुत्री नें बताया कि अश्वनी उसे दिल्ली ले गया और उसके साथ बलात्कार किया| इसके साथ ही अवनीश, कुलदीप, विनीता ने मारपीट की| इससे प्रताड़ित होकर उसनें जहर खा लिया| गंभीर हालत में उसे सीएचसी लेकर परिजन पंहुचे और उसके बाद उसे लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया| लोहिया अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया|
थानाध्यक्ष जेपी यादव नें बताया कि मृतका की माँ की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है| जाँच की जा रही है| 

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]