विवाहिता नें घर की सीढ़ी में फांसी लगाकर दी जान

0
142

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीती शनिवार की देर शाम विवाहिता नें फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| जिससे कोहराम मच गया| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम गुचलियाई निवासी 24 वर्षीय पिंकी पत्नी मनोज यादव नें बीती शनिवार की शाम लोहे की सीढ़ी में रस्सी से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली| कुछ समय के बाद उसका पति जब खेत से वापस लौटा तो पत्नी को फांसी पर लटका पाया| जिसके बाद कोहराम मच गया| सूचना मिलनें पर रविवार को सीओ सिटी राजवीर सिंह, थानाध्यक्ष जेपी शर्मा, तहसीलदार राजू कुमार आदि मौके पर पंहुचे और तहकीकात की|
परिजनों नें बताया कि मनोज यादव का पिंकी से विवाह बीते लगभग 5 वर्ष पूर्व केतन पुरवा अरवल हरदोई के साथ हुआ था| घटना की सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी आ गये| पुलिस नें पति मनोज यादव को हिरासत में लेकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थानाध्यक्ष जेपी शर्मा नें बताया कि मृतका के परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नही आयी है| शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा| 

[adrotate banner="3"]

 

 

 

 

 

[adrotate banner="2"]