मध्यान भोजन बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग

0
128

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद संवाददाता) मध्यान भोजन बनाए जाने के दौरान अगैस सिलेंडर में आग लगनें से भगदड़ मच गयी| जिसके बाद बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका|
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम हंसापुर गोराई एक विद्यालय शुक्रवार सुबह मध्यान भोजन बनाये जाने के दौरान अचानक सिलेंडर में आग लग गयी| जिससे विद्यालय में हड़कंप मच गया|  रसोईयों नें आग पर काबू पानें का प्रयास किया लेकिन कामयाबी नही मिली| जिसके बाद रसोईया नें शिक्षकों को जानकारी दी| लगभग आधे घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका|
विद्यालय के प्रधानाध्यापक जावेद अख्तर ने बताया गैस सिलेंडर से आग लगी लेकिन आग लगने का कारण पता नहीं चल सका उन्होंने बताया इस आगजनी की घटना में सभी लोग बाल-बाल बच गए|

[adrotate banner="3"]

 

 

[adrotate banner="2"]