भगवान पार्थिवेश्वरनाथ की पूजा अर्चना को उमड़े श्रद्धालु

0
120

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) गंगा मइया स्वच्छता एवं दीपदान आयोजन समिति द्वारा षष्ठम महाशिवरात्रि महोत्सव आयोजन समिति के द्वारा षष्ठम महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन हुआ|
संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष सत्यवृत पाण्डेय के आचार्यत्व में पाञ्चाल घाट (निकट दुर्वाषा ऋषि आश्रम) पर में सम्पन्न हुए षष्ठम महाशिवरात्रि महोत्सव बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंहुचे| समिति के सदस्यो ने भोर की बेला से ही गंगा की धार से रेत निकाल कर भगवान पार्थिवेश्वरनाथ लिंग का निर्माण कर दूध, दही, घी, शहद, शकर, पंचामृत, से अभिषेक कर गंगा मइया का अभिषेक कर दीपदान आरती की| इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया|
दुर्वाषा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वरदास ब्रह्मचारी जी महाराज,अतुल दुवे, छोटे अवस्थी, रामजी वाजपेयी, रामजी पाठक, सर्वेंद्र अवस्थी “इन्दू” देवेंद्र शर्मा, सर्वेश मिश्रा, विजय अग्निहोत्री, धीरज पाण्डेय, सौरभ तिवारी, नवीन मिश्रा, आलोक मिश्रा “रामू”, अभिषेक वाजेपयी, संदीप वाजपेयी,  क्रांति पाठक, विशाल दुवे, सौरभ मिश्रा, सौरभ दीक्षित, धनन्जय अग्निहोत्री आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]