गंगा में डूबने से मध्य-प्रदेश के दो कांवरियों की मौत

0
122

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) साथियों के साथ आये दो काँवरियों की मौत डूबनें से मौत हो गयी| जिसके बाद उन्हें बाहर निकाला गया| पुलिस नें मौके पर पंहुचकर जाँच पड़ताल की|
थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगीरामपुर घाट पर जनपद मध्य प्रदेश के भिंड हरवंश खोड निवासी 15 वर्षीय उत्तम पुत्र अजय कुमार अपने साथी 25 वर्षीय कल्याण सिंह पुत्र जनक सिंह अपने अन्य साथियों के साथ आये थे| शाम तकरीबन 3 बजे दोनों गंगा में स्नान करनें के लिए घुसे लेकिन मौत उनका इंतजार कर रही थी| दोनों अचानक गहरे पानी में चले गये| जिससे उनकी डूबने से मौत हो गयी|
घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष एएन सिंह व खुदागंज चौकी इंचार्ज जगदीश भाटी फोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने गोताखोर बुलाकर युवकों की  तलाश शुरू की| काफी मसक्कत के बाद गोता खोर दोनों के शव लेकर बाहर आ गये| जिससे कोहराम मच गया|
थानाध्यक्ष अजय नारायण सिंह नें बताया कि मृत युवकों के परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है| उनके आने पर आगे की कार्यवाही की जायेगी| 

[adrotate banner="3"]

 

[adrotate banner="2"]