एक रात में दो जगह चोरों नें तोड़े ताले, सोती रही पुलिस!

0
138

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीती रात पुलिस सोती रही और चोर अपना काम कर ले गये| अब पुलिस जाँच कर रही है| और अपनी कमी छुपाने के लिए घटना को संदिग्ध करार देनें में जुटी है|
थाना क्षेत्र के ग्राम झौनीनगला निवासी रामवीर शाक्य परिवार सहित राजस्थान में ईंट भट्ठे पर काम करते हैं। बीते लगभग 6 महीने पूर्व वह घर में ताला डालकर चले गए थे। गांव में ही रह रहीं उनकी साली रामबेटी गुरुवार सुबह उनके मकान के सामने से निकलीं, तो मकान का ताला टूटा दिखा। घर का सामान बिखरा था। फोन पर रामवीर को सूचना दी। रामवीर ने रामबेटी को बताया कि घर में एक जोड़ी पेंडल, एक जोड़़ी पायल, एक जोड़ी कुंडल और एक हजार रुपये रखे थे। घर में कपड़े भी बिखरे हैं।
वही दूसरी घटना नवाबगंज थाने के गांव नगला गुतासी निवासी करन सिंह के साथ हुई| करन का मकान थाना मऊदरवाजा के झौनी नगला में भी बना है|  बुधवार को वह अपनी पत्नी गीता देवी और पुत्र मनोज पाल के साथ गुतासी में आलू खुदवाने चले गए। गांव में ही रह रहीं उनकी पत्नी गीता देवी की भाभी सदिया देवी मंदिर में पूजा करने गईं तो मकान के ताले टूटे देखे। अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने करन सिंह को सूचना दी। करन सिंह के पहुंचे। घर से लाइसेंसी बंदूक और रसोई गैस सिलेंडर गायब मिला। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर जेपी शर्मा ने जांच की।
थानाध्यक्ष ने बताया कि जाँच की जा रही है| घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]