अनियंत्रित बाइक सूखी नहर में गिरी, एक की मौत, साथी गंभीर

0
104

फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) अनियंत्रित बाइक अचानक सूखी नगर में गिरनें से बाइक सबार की दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये| उन्हें सीएचसी लाया गया| जहाँ से हालत गंभीर होनें पर उन्हें लोहिया अस्ताल रिफर कर दिया गया| लोहिया लाते समय एक की मौत हो गयी|
महोबा के उमराव निवासी 35 वर्षीय धर्मवीर पुत्र राधेश्याम थाना मेरापुर के ग्राम नगला भोज निवासी अपनी बुआ के आने के लिए रात तकरीबन 3 बजे रोडबेज बस से कायमगंज पंहुचा| उसके साथ दो रिश्तेदार और थे| उन्हें लेनें के लिए ग्राम प्रहलादपुर निवासी 40 वर्षीय राजू उर्फ राजीव जाटव  व नगला भोज निवासी संजू पुत्र लालाराम अपनी बाइकें लेकर लेनें आये| धर्मराज को राजू नें अपनी बाइक पर बैठा लिया| जबकि संजू नें दोनों रिश्तेदारों को अपनी बाइक पर बैठा लिया और कायमगंज के ग्राम झब्बूपुर नहर से जब बाइक गुजर रही थी तो अचानक राजू की बाइक अनियंत्रित होकर सूखी नहर में गिर गया| नहर में बाइक गिरने से राजू और धर्मराज गंभीर रूप से जख्मी हो गये| उन्हें साथियों नें सीएचसी में भर्ती किया| लेकिन हालत गंभीर होनें पर डॉ० विपिन नें दोनों को लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया| लेकिन रास्ते में धर्मराज नें दम तोड़ दिया| जबकि परिजन घायल राजू को निजी अस्पताल में ले गये|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]