सपा नेता सुबोध यादव सहित एक सैकड़ा पर एफआईआर

0
172

फर्रुखाबाद:(मेरापुर संवाददाता) पुलिस नें सपा नेता सुबोध यादव सहित एक सैकड़ा के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जाँच शुरू कर दी गयी है|
थाने के दारोगा सुहेल खान नें दर्ज कराये गये मुकदमें में कहा है कि सुबोध यादव अपने तकरीबन एक सैकड़ा अज्ञात लोगों के साथ नौली देवसनी की सीमा पर ट्रैक्टर से एकत्रित होकर सभा का आयोजन कर किसान रैली निकालने व कोरोना नियमों का उलंघन किया गया| जिसके चलते पुलिस नें धारा 188, 269, 270 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया|  थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार नें बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जाँच की जा रही है| 

[adrotate banner="3"]

 

[adrotate banner="2"]