प्रियंका वाड्रा की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन

0
125

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा की गिरफ्तारी होनें से जिला कांग्रेस कमेटी आक्रोशित हो गयी| पार्टी नेताओं नें प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन सौपा|
कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार के नेकपुर स्थित आवास पर कार्यकर्ता एकत्रित हुए| इसके बाद उन्होंने कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका वाड्रा की गिरफ्तारी का विरोध किया| कांग्रेसियों नें कहा कि प्रियंका वाड्रा किसान बिल के विरोध में राष्ट्रपति से मिलने जा रही थी दिल्ली की सीमा पर लाखों की संख्या में जो किसान धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और जिन किसानों की मौत हुई है उनकी बात को रखने राष्ट्रपति से मिलने जा रही थी| कांग्रेस जिलाध्यक्ष नें कहा कि वर्तमान तानाशाही सरकार में सत्य बात को किसी के सामने रखना गलत है| कांग्रेस नें उन्हें तत्काल रिहा करने की मांग की| इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य नें जिलाध्यक्ष के आवास पर ही लिया|
पूर्व जिला अध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, जिला प्रवक्ता राजेंद्र नारायण मिश्रा, अजय कटियार,  जिला महासचिव अभय यादव फाजिल खान, इसरार अली, प्रभात कटियार आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]