अनमोल तिवारी हत्याकांड में आरोपी गुलजार गिरफ्तार

0
152

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते तकरीबन एक महीने पूर्व गोली मारकर युवक अनमोल तिवारी की हत्या करने के मामले में पुलिस नें एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया| उसके पास से पुलिस को हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद हुआ है|
विदित है कि बीते 26 नवंबर को शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा बू अली खां निवासी 18 वर्षीय अनमोल तिवारी पुत्र रामजी तिवारी के गोली लगी थी| जिसके बाद उसकी हालत गंभीर होनें पर उसे सैफई रिफर कर दिया गया था| जहाँ उसकी उपचार के दौरान 3 दिसंबर को मौत हो गयी थी| घटना के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गयी| जिसके बाद लगभग एक महीने बाद शहर कोतवाल वेद प्रकाश पाण्डेय व शंकरानंद नें हत्या के आरोप में मोहल्ला अब्दुल रज्जाक निवासी गुलजार उर्फ बबी पुत्र नूर जमा खां को हत्या के प्रयुक्त तमंचा और एक खोखा 315 बोर बरामद कर गिरफ्तार कर लिया| आरोपी नें पुलिस को बताया कि मृतक शराब पीकर अभद्रता कर रहा था| उसने मारपीट कर दी| जिससे आक्रोशित होकर गुलजार नें उसको तमंचे से गोली मार दी|
अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप नें बताया आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है| उसके पास से आलाकत्ल भी बरामद हुआ है| 

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]