फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) किसान बिल के विरोध में बीजेपी दफ्तर घेरने आयी कांग्रेस के नेताओं से बीजेपी जिलाध्यक्ष के साथ जमकर नोकझोंक हो गयी| दोनों पार्टियों के जिलाध्यक्षों नें अपनी पार्टी का वजन बढ़ानें का प्रयास किया| जमकर जबाब-सबाल हुए|
कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार के आवास पर भारी पुलिस बल लगा दिया गया था| जिसके बाद वह अपने कांग्रेस नेताओं के साथ आवास-विकास पार्टी के जिला कार्यालय थाली बजाने पंहुचे| मुख्य द्वार पर जमकर थाली बजायी गयी| कांग्रेस नें किसान बिल को पूरी तरह गलत बताया| इसके बाद भी भाजपा की सरकार पर आरोप लगाये| उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार किसानों की मांगों पर ध्यान नही दे रही है| पिछले 13 दिन से पंजाब व हरियाणा के किसान दिल्ली घेरे हुए हैं। उनकी मांग है, जब तक तीनों कृषि संशोधन बिल पास नहीं हो जाता, वह पीछे नहीं हटेंगे। लेकिन सरकार को उनकी कोई फिक्र नही| किसान ही देश का कर्ता-धर्ता है है आज चौधरी चरण सिंह जी के आदर्शों को भारतीय जनता पार्टी की सरकार कुचलने का कार्य कर रही है कांग्रेस पार्टी यह हरगिज बर्दाश्त नहीं करेगी|
बीजेपी जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता नें जबाब में कहा कि मोदी सरकार कभी भी किसानों के हक को कुचलनें का कार्य नही करेगी| सरकार पूरी तरह से किसानों की हितैशी है| लेकिन कांग्रेस बिल के विरोध में गलत धारणा किसानों के जहन में पैदा कर रही है|
प्रदेश सचिव कौशलेंद्र यादव, नगर अध्यक्ष पूर्ण प्रकाश शुक्ला, राजीव सैनी, इरफान प्रधान, शकुंतला देवी, अभय यादव, बसी उर रहमान, पूजा बाल्मिक, अजय कटियार, फाजिल खान, दीपक मिश्रा, डॉक्टर अरुण अग्निहोत्री व पूर्व शहर अध्यक्ष जीशान कुरैशी आदि रहे|
किसान बिल के विरोध में कांग्रेसियों नें बीजेपी कार्यालय घेरा, अध्यक्ष से तकरार
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


