बीडीसी को मारपीट कर किया अधमरा, लूट का आरोप

0
171

फर्रुखाबाद:(कमालगंज प्रतिनिधि) बीती रात बीडीसी सदस्य को मारपीट कर अधमरा कर दिया गया| बीडीसी नें नकदी लूटने का अभी आरोप लगाया है| पुलिस जाँच कर रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम नौसारा निवासी देवचंद यादव बीडीसी सदस्य है| देवचंद नें थाना पुलिस को तहरीर दी| जिसमे आरोप लगाया कि वह बीती रात बाइक से अपने गाँव जा रहा था| गाँव के करीब पीछे से बाइक में सफेद कार नें जोरदार टक्कर मार दी| जिससे देवचंद बाइक सहित जमीन पर गिर गया| आरोप है कि उसी दौरान कार से उतरे अखिलेश पुत्र सोनेंलाल, अंकित पुत्र राजेश निवासी नौसारा, मनोज पुत्र गिरंद निवासी दसौली हरपालपुर हरदोई गाड़ी से निकले और मारपीट कर गले में गमछे का फंदा डालकर अंकित और मनोज नें लाठी-डंडे से हमला कर दिया| इसी बीच जेब में रखे बीस हजार रूपये और अवश्यक कागजात निकाल लिए और मरा समझकर झाड़ियों में डालकर फरार हो गये|
घटना के बाद घायल को जिला जेल के निकट एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया| घायल नें थाने में तहरीर दी| थानाध्यक्ष अजय नरायण सिंह नें बताया कि घटना में मारपीट हुई है| लूट की घटना संदिग्ध है| तहरीर की जाँच की जा रही है| जाँच के बाद मुकदमा दर्ज किया जायेगा|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]