थानेवार होगा शस्त्रों व कारतूसों का भौतिक सत्यापन

0
134

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा नें जिले के सभी थानों में शस्त्रों और कारतूसों के भौतिक सत्यापन के लिए अलग-अलग तिथियों में जिम्मेदारी दी है|
दरअसल गुरुवार को एसपी अशोक कुमार मीणा नें थानावार सूची जारी की| जिसमे शहर कोतवाली में 20 दिसंबर से 30 दिसंबर, कोतवाली फतेहगढ़ में 21 दिसम्बर से 31 दिसंबर, थाना मऊदरवाजा 22 दिसंबर, कोतवाली मोहम्मदाबाद में 23 दिसंबर, थाना जहानगंज में 24 दिसंबर, थाना नवाबगंज में 25 दिसंबर, थाना अमृतपुर में 25 नवंबर, राजेपुर 26 दिसंबर, 27 दिसंबर कमालगंज, कोतवाली कायमगंज 28 दिसंबर, थाना शमसाबाद में 29 दिसंबर, थाना कंपिल 18 दिसंबर से 29 दिसंबर, थाना मेरापुर 19 दिसंबर से 29 दिसंबर तक शस्त्र लाइसेंसों, शस्त्रों और कारतूसों का सत्यापन होगा|
पुलिस लाइन सभागार के सामने तिथिवार रोस्टर के तहत शस्त्रों का सत्यापन किया जायेगा|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]