फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) स्वतंत्र भारत के प्रथम गृहमंत्री और अग्रिम पंक्ति के स्वतंत्रता संग्राम नायक सरदार वल्लभभाई पटेल को 70 वीं पुण्य तिथि पर याद किया गया। कांग्रेसियों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। कांग्रेसियों नें सरदार पटेल लोगों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे।
फतेहगढ़ के भोलेपुर नगलादीना स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 70 वी पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की| सरदार पटेल के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के रूप में उनकी भूमिका इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में में दर्ज है। आजाद भारत के तमाम रियासतों और प्रांतों का भारत में विलय करने और भारत को एक मज़बूत राष्ट्र के रूप में स्थापित करने में सरदार की अहम भूमिका रही है। इसलिए वे हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे।
पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रमेश कठेरिया, अजय कटियार, नगर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला, जिला महासचिव अभय यादव, शकुंतला देवी, जिला उपाध्यक्ष इरफान प्रधान, जिला महिला अध्यक्ष अनुपमा शर्मा आदि रहे| संचालन जिला कांग्रेस प्रवक्ता राजेंद्र नारायण मिश्रा जी ने किया|
भारत को एक मज़बूत राष्ट्र के रूप में स्थापित करने में पटेल की अहम भूमिका
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


