भीम राजभर के हाथों यूपी बसपा अध्यक्ष की कमान

0
261

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के साथ विधानसभा सीट पर उप चुनाव में खाता खोलने में नाकाम बहुजन समाज पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी शुरू कर दी है। बसपा ने इसके लिए पहले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को ही बदल दिया है।
बहुजन समाज पार्टी आजमगढ़ मंडल के जोनल कोआर्डिनेटर मऊ निवासी भीम राजभर को बहुजन समाज पार्टी, उत्तर प्रदेश का नया अध्यक्ष बनाया गया है। वह पूर्व मंत्री रामअचल राजभर की जगह लेंगे। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने दीपावली के एक दिन बाद आज यानी गोवर्धन पूजा के दिन बड़ा धमाका किया है। मायावती ने बसपा के प्रदेश अध्यक्ष को बदलने के साथ ही इसकी सूचना ट्विटर पर दी। मऊ के भीम राजभर को रामअचल राजभर के स्थान पर बसपा उत्तर प्रदेश का नया अध्यक्ष बनाया गया है।
मायावती ने ट्वीट करके जानकारी दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि यूपी में अति-पिछड़े वर्ग (ओबीसी) में राजभर समाज के पार्टी व मूवमेन्ट से जुड़े पुराने, कर्मठ एवं अनुशासित सिपाही श्री भीम राजभर, निवासी जिला मऊ (आजमगढ़ मण्डल) को बीएसपी उत्तर प्रदेश स्टेट यूनिट का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इनको हाॢदक बधाई व शुभकामनायें।

[adrotate banner="3"]

 

[adrotate banner="2"]