टॉप-10 अपराधी के पिता के दो शस्त्र लाइसेंस निरस्त, चार पर गुंडा एक्ट

0
135

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शासन के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चल रहे आपरेशन को लेकर जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह बेहद गंभीर हैं| जिसके चलते उन्होंने चार शातिर अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट और एक अपराधी के 2 शास्त्र लाइसेंस निरस्त की कार्यवाही कर दी|
मंगलवार को शहर के मोहल्ला जटवारा जदीद निवासी शनि पुत्र सूरज बाथम, मोहल्ला बंगशापुर कोहना निवासी सादाब पुत्र मुस्ताक, भोलेपुर निवासी चम्मू उर्फ अरूण पुत्र ईश्वरदयाल, मोगली पुत्र ईश्वरदयाल के खिलाफ गुण्डाएक्ट की कार्यवाही कर दी| इसके साथ ही उन्होंने थाना राजेपुर के सलेमपुर निवासी टॉप टेन अपराधी श्यामू मिश्रा के पिता जितेन्द्र कुमार पुत्र बृजबिहारी लाल मिश्र के दो शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिये|

[adrotate banner="3"]

 

 

 

[adrotate banner="2"]