धर्म परिवर्तन के आरोप में पकड़े गये आरोपी महामारी अधिनियम में गिरफ्तार

0
132

फर्रुखाबाद:(राजेपुर प्रतिनिधि) बीते दिन पुलिस द्वारा पकड़े गये धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास करने वाले तीनो आरोपियों को पुलिस नें महामारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है|
दरअसल बीते दिन डबरी तिराहे पर हरिनाथ के बाग से पुलिस नें जनपद शाहजहाँपुर के जलालाबाद अब्दुल्ला नगर निवासी प्रदीप पाल, बदायूं के सोता उसेहत निवासी राजवीर सिंह, शिवपाल पुत्र सूरजपाल निवासी शाहजहाँपुर मिर्जापुर जगन को हिरासत में लिया| उनके ऊपर हिन्दू जागरण मंच नें धर्म परिवर्तन का प्रयास करने का आरोप लगाया था| पुलिस जाँच के बाद मामले में केबल धार्मिक अनुष्ठान कोविड महामारी के दौरान करने का दोषी पाया| जिसमे तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया|
हिजाम नें की राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग
हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष सुबोध मिश्रा नें थानाध्यक्ष देवेन्द्र गंगवार को ज्ञापन सौपकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही राष्ट्र द्रोह के तहत कार्यवाही करने की मांग| अनुपम दीक्षित, राम जी आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]