शिकायत निस्तारण में सहयोग ना करने वालों के खिलाफ होगा मुकदमा

0
110

फर्रुखाबाद:(राजेपुर/अमृतपुर प्रतिनिधि)  शनिवार को समाधान दिवस के चलते थाना राजेपुर और अमृतपुर डीएम मानवेन्द्र कुमार सिंह और एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा नें फरियादियों की समस्याओं को सुना कार्यवाही के निर्देश दिये|
राजेपुर थाने में डीएम-एसपी नें समस्या सुनने के दौरान उन्होंने थानाध्यक्षों, कानून-गो व लेखपालों को निर्देशित किया कि बार-बार कब्जा करने वालों पर तत्काल विधिक कार्यवाही की जाये| उन्होंने कहा कि वि​वादित चकमार्गों की पैमाइश कर व मिट्टी लडवाकर कायम कराया जाये|  उन्होंने कहा कि थाना दिवस में आयी शिकायतों में पुलिस व राजस्व टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर शिकायत का निस्तारण करे| शिकायत के निस्तारण में सहयोग ना करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाये|
राजेपुर थाने में तहसील दिवस में लेखपालों को निर्देश दिये गये की ग्राम समाज की भूमि पर गेंहू नही बोया जाये|
सीओ अमृतपुर राजवीर सिंह, थानाध्यक्ष अमृतपपुर जसबंत सिंह, राजेपुर थानाध्यक्ष देवेन्द्र गंगवार आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]