फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि) भट्टा मजदूर नें पत्नी से विवाद होंने पर फांसी लगाकर जान दे दी| जिससे कोहराम मच गया| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
बिहार के पटना पालीगंज अजदा निवासी 30 वर्षीय अनिल पुत्र तुलसीदास अपनी पत्नी ज्ञानदेवी और बच्चो के साथ नारायण ईंट भट्टा ताजपुर में बीते लगभग 20 दिन पहले मजदूरी करने आया था| मिली जानकारी के मुताबिक पत्नी ज्ञानवी के साथ उसका विवाद हुआ तो ओम सिंह चंदेल के खेत में खड़े नीम के पेंड में गमछे से फांसी लगाकर
जान दे दी| जानकारी होनें पर पत्नी ज्ञानवी बिलख-बिलख कर रोनें लगी|
सूचना मिलने पर कोतवाली से दारोगा शाहनबाज खान नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


