थाने के भोजनालय में 4 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

0
113

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) थाने के भीतर चार वर्षीय बालिका के साथ फालोवर द्वारा अश्लीलता किये जाने का प्रयास किया गया| घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी गयी| पुलिस जाँच पड़ताल में जुट गयी है| पुलिस मामले को फर्जी बता रही है|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम मोहल्ला निवासी महिला नें पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी चार वर्षीय पुत्री घर के बाहर खेल रही थी| उसी दौरान मैस में खाना बनाने वाले सरकारी फालोअर सतेन्द्र यादव उसे मैस के कमरे में बुलाया और उसके साथ अश्लीलता करने के साथ ही उसके साथ बुरा कार्य करने का प प्रयास किया|
बालिका की चीख-पुकार सुनकर जब महिला अपनी सास के साथ मौके पर पंहुची तो उसे पुत्री को बाहर कर दिया|
महिला नें तहरीर में कहा कि बेटी नें बताया कि सतेन्द्र नें चाय पिलाने के बहाने बुलाया और अश्लीलता की| पता चला है कि आरोपी फालोअर को थाने से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है|
प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव नें बताया कि पेसबंदी में गलत आरोप लगाया गया है| जाँच की जा रही है| जाँच में जो सत्यहोगा उसके हिसाब से कार्यवाही की जायेगी| 

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]