विवादित चकमार्गों पर मनरेगा से मिट्टी डलाकर कायम करें

0
158

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि) जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें ग्राम नीमकरोरी का भ्रमण कर, मनरेगा,आंगनबाड़ी केन्द्र, सामुदायिक शौचालय,एनओएलबी शौचालय,चकमार्ग आदि निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया| उन्होंने साफ कहा कि जो मार्ग विवादित है उस पर मनरेगा से मिट्टी कार्य कराएं|
निरीक्षण करने पंहुचे जिलाधिकारी नें कहा कि सभी उप जिलाधिकारी ग्रामों में विवादित चकमार्गों की सूची बनाए| सूची के अनुसार समस्त खण्ड विकास अधिकारी प्राथमिकता के अनुसार सभी विवादित चकमार्गों पर मनरेगा से मिट्टी डलवाकर कायम कराए। उन्होंने नीमकरोरी प्रधान द्वारा बनाये गये 45 शौचालयों को भी गंभीरता से देखा|
पंचायत सचिव को लक्ष्य के अनुसार मानव दिवस जनरेट कराने के निर्देश दिए। लेखपाल द्वारा बताया गया कि 4 विवादित चकरोड़ थे जिनमें से 2 चकरोड़ कायम करा दिए गए है। जिलाधिकारी ने नगला वाले नीमकरोरी में पानी टंकी के परिषर में वृक्षारोपण किया। उन्होंने यूजर चार्ज निर्धारित कर शत प्रतिशत वसूली करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों नें बिजली का अधिक बिल आने की शिकायत की तो जिलाधिकारी नें जाँच के आदेश दिये|
एसडीएम सदर अनिल कुमार आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]