‘माधव मैक्स’ में मिलेगा सस्ता और अत्याधुनिक तकनीक से इलाज

0
263

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद के लोगों के साथ ही आस-पास के जनपदों के लिए यह माधव मैक्स मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल किसी वरदान से कम साबित नही होगा| जिसमे सस्ता और आधुनिक तकनीक के द्वारा उपचार किया जायेगा| सबसे सस्ते और सबसे अच्छे के फार्मूले पर संचालित हुए अस्पताल का भव्य शुभारम्भ किया गया| जिसमे उपचार के लिए आने वाले मरीजों का आना भी शुरू हो गया|
आवास विकास लोहिया अस्पताल के पीछे डॉ० अनुपम दुबे नें अस्पताल का फीता काटकर शुभारम्भ  किया| उन्होंने कहा कि यह अस्पताल गागर में सागर है| जिसमे एक ही छत के नीचे कई बिमारियों का इलाज मिलेगा| जिसमे हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ० सुबोध वर्मा,दंत रोग के लिए डॉ० राहुल दुबे बीडीसी, बालरोग विशेषज्ञ डॉ० खुशबू दुबे एमबीबीएस एमडी, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ० अविनाश पाण्डेय, डॉ० शिवाषीष उपाध्यय एमबीबीएस डीसीएच बाल रोग विशेषज्ञ आदि चिकित्सक मरीजों को स्वास्थ्य लाभ देंगे|
अस्पताल संचालक डॉ० अविनाश पाण्डेय ने बताया कि मरीज को एक मंजिल से दूसरी मंजिल पर ले जाने के लिए लिफ्ट की व्यवस्था है| माधव आधुनिक सुबिधाओं से लैस अपने आप में अकेला अस्पताल है माधव मैक्स मल्टीस्पेशलिटी एंड ट्रामा सेंटर| जिसमे एनआईसीयू, पीआईसीयू, आईसीयू, बच्चो का क्रिटिकल केयर के साथ ही हड्डी के सभी प्रकार के आपरेशन सस्ती दरों पर देगा| उन्होंने बताया कि दिल्ली, कानपुर और आगरा में मिलने वाला उपचार माधव मैक्स में उपलब्ध हैं|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]