फर्रुखाबाद में 55 नये कोरोना पॉजिटिव, 2017 पर आ गया कोरोना का आंकड़ा

0
145

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिले में बेलगाम निकल रहे कोरोना मरीजों के पीछे आमजनमानस की बड़ी लापरवाही सामने है| जिसके चलते दिन-प्रतिदिन दर्जनों मरीज आंकड़ा बढ़ा रहें है| जितना कोरोना का आंकड़ा बढ़ रहा है उतनी ही लापरवाही बढती जा रही है| शुक्रवार को कुल 55 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी| जिससे आंकड़ा 2017 पर आ गया है|
दोपहर को आयी रिपोर्ट में कायमगंज बीओआई में 31 वर्षीय पुरुष, शहर के लोहिया कैम्पस निवासी 42 वर्षीय पुरुष, जेएनबी रोड़ फतेहगढ़ निवासी 24 वर्षीय महिला, अम्बेडकर कालोनी फतेहगढ़ निवासी 3 वर्षीय बालिका, कायमगंज के दलेलगंज निवासी 5 वर्षीय बालिका, न्यू आदर्श कालोनी निवासी 42 वर्षीय पुरुष, मेरापुर कमरुद्दीन नगर निवासी 50 वर्षीय पुरुष व दो युवकआवास विकास निवासी 35 वर्षीय युवक व 2 युवती, भोलेपुर निवासी 38 वर्षीय पुरुष, मसेनी फतेहगढ़ निवासी 42 वर्षीय पुरुष, भोलेपुर कर्नलगंज निवासी 34 वर्षीय युवक, दुर्गाकालोनी फतेहगढ़ निवासी 58 वर्षीय महिला, राजेपुर के ग्राम कुतलुपुर निवासी 62 वर्षीय वृद्ध, शहर के मोहल्ला सेनापत गली निवासी दो महिला और एक वर्षीय बालक, मोहल्ला ग्वालटोली निवासी 50 वर्षीय पुरुष, याकूतगंज में दो पुरुष, मोहम्मदाबाद के किदवई नगर निवासी 40 वर्षीय पुरुष, बिर्राबाग में 23 वर्षीय युवक, ग्राम उगरपुर सुल्तानपट्टी निवासी 40 वर्षीय पुरुष सहित कुल 55 कोरोना पॉजिटिव निकले है|
शुक्रवार को कोरोना का आंकड़ा 2017  पर आ गया| 773 डिस्चार्ज हो गये| 71 1 होम आईसोलेशन में हैं| अब तक कुल 33 की मौत हो चुकी है| 500 सक्रिय केस है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]