तहसील दिवस में पंहुचे 216 फरियादियों में केवल 25 का सम्पूर्ण समाधान

0
104

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच शासन ने फरियादियों की भी सुध ली है। जिसके चलते पांच माह के बाद तहसील दिवस का आयोजन तीनों तहसीलों में किया गया| जिसमे फरियादियों की संख्या सामान्य से काफी कम रही| निस्तारण का प्रतिशत भी कम दिखा|
दरअसल कायमगंज तहसील में खुद जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार मिश्रा ने तहसील दिवस (सम्पूर्ण समाधान दिवस) में फरियादियों की समस्याओं को सुना| लेकिन जिस तरह की उम्मीद भीड़ होनें की हो रही थी| उम्मीद के कई जादा कम फरियादी शिकायत लेकर पंहुचे| लेकिन उन्हें कार्यवाही का लालीपॉप देकर टरका दिया गया| कुल 105 शिकायतों में मौके पर केवल 16 को ही न्याय मिल पाया| 89 फरियादियों को खाली हाथ लौटना पड़ा|
सदर तहसील में मुख्य विकास अधिकारी डॉ० राजेन्द्र पैंसिया के साथ एसडीएम सदर अनिल कुमार नें सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनी| जिसमे कुल 92 शिकायतें आयीं निस्तारण केवल 7 का ही निस्तारण हो सका| कुल 76 फरियादी सिर्फ भरोसा लेकर लौट गये|
अमृतपुर में आयोजित दिवस में एसडीएम बिजेंद्र सिंह, बीडीओ श्रीप्रकाश और अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप आदि नें समास्याओ को सुना| जिसमे कुल 19 शिकायतकर्ता ही पंहुचे और उसमे केवल दो को ही न्याय मिल सका| तहसील दिवसों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी ठीक से नही किया गया| सदर तहसील में अधिकारी एक दूसरे के काफी करीब बैठे दिखे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]