अपडेट: कायमगंज विधायक के पुत्र सहित 10 पॉजिटिव, 390 हुआ आंकड़ा

0
120

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में शनिवार को आधा दर्जन कोरोना पॉजिटिव मरीज निकले है| जिसमे विधायक कायमगंज का पुत्र भी कोरोना पॉजिटिव आया है| वही देर शाम 4 और कोरोना पॉजिटिव आने से यह संख्या 10 हो गयी| वही अब तक संक्रमितों का आंकड़ा 390 हो गया है|
कोरोना की रिपोर्ट में मोहम्मदाबाद के शान्तिनगर निवासी 43 वर्षीय पुरुष, मोहम्मदाबाद राइस मिल निवासी 18 वर्षीय दो युवक व 35 वर्षीय युवक पॉजिटिव निकले है| इसके  साथ ही कायमगंज के बरझाला निवासी विधायक अमर सिंह खटिक का 48 वर्षीय पुत्र अर्जुन व शहर कोतवाली गंगा नगर कालोनी निवासी 18 वर्षीय युवक पॉजिटिव आया है|
देर शाम को आयी रिपोर्ट में शहर कोतवाली के गंगानगर कालोनी निवासी 56 वर्षीय पुरुष, मोहम्मदाबाद के इंदरनगर कालोनी निवासी 30 वर्षीय महिला और 20 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित निकली है| शमसाबाद के लाल हौट निवासी 40 वर्षीय महिला संक्रमित निकली है|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें जेएनआई को बताया कि शनिवार को 10 कोरोना संक्रमित निकले हैं| जिससे अब संक्रमित मरीजों की संख्या 390 हो गयी है| 10 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है| जबकि 303 मरीज ठीक हो चुके है| 77  मरीज सक्रिय है|

[adrotate banner="3"]

 

 

 

 

[adrotate banner="2"]