फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में शुक्रवार को दोपहर बाद तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले| शाम को आयी रिपोर्ट में 10 कोरोना पॉजिटिव आये है| यह खबर जेएनआई न्यूज पर पढ़ रहे है|
शुक्रवार को सुबह आयी कोरोना जाँच रिपोर्ट में फतेहगढ़ के मोहल्ला नगला नैन निवासी 52 वर्षीय अधेड़ कोरोना पॉजिटिव निकले है| वह फिलहाल एमएच में भर्ती है| कायमगंज के ग्राम कमालपुर निवासी 27 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित निकली है| 36 वर्षीय सेना कर्मी पॉजिटिव आये है| सेना कर्मी को एमएच में भर्ती किया गया है|
वही शुक्रवार शाम को आयी कोरोना रिपोर्ट में शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्लाअंगूरीबाग निवासी 42 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव निकली| इसके साथ ही साथ थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम गढिया ढिलाबल निवासी 16 वर्षीय किशोरी, थाना शमसाबाद के मोहल्ला दलमीर खां निवासी 38 वर्षीय महिला, कमालगंज के बजरिया रामलाल निवासी 25 वर्षीय युवक, कमालगंज के रेलवे रोड निवासी 68 वर्षीय वृद्ध, 14 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव आया है|
शहर कोतवाली के मोहल्ला श्याम नगर निवासी 26 वर्षीय युवती, लोहिया अस्पताल कैम्पस निवासी 50 वर्षीय महिला स्वास्थ्य कर्मी, शहर के मोहल्ला बजरिया निवासी 31 वर्षीय युवक, लोहाई रोड़ निवासी 56 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव निकली है|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें जेएनआई न्यूज को बताया कि शुक्रवार दोपहर बाद 13 मरीज मिले है| जिससे अब संख्या 309 पर आ गयी है|208 ठीक हुए है| 10 की मौत और 91 सक्रिय मरीज है|
अपडेट: फर्रुखाबाद में कोरोना के 13 और केस, 309 हुआ आंकड़ा, पढ़े पूरी खबर
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


