पत्नी से विवाद में युवक ने गंगा में लगायी छलांग, चार घंटे से तलाश जारी

0
118

फर्रुखाबाद:(कमालगंज प्रतिनिधि) पत्नी से विवाद के चलते युवक गंगा में कूद गया| उसकी तलाश बीते चार घंटे से चल रही है| लेकिन पानी का बहाव तेज होंने से उसका पता खबर लिखे जाने तक नही चला|
थाना क्षेत्र के राम खेमरैगाई निवासी 26 वर्षीय युवक अनीस पुत्र रफीक नें ग्राम मेहदिया के निकट गंगा में कूद गया| परिजनों को सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर आ गये| घटना तकरीबन 12 बजे दोपहर की है| शाम चार बजे बधार मेडिकल कालेज चौकी इंचार्ज सुधीर कुमार नें गोताखोरों को गंगा में उतारा| इससे पूर्व ग्रामीण उसकी तलाश करते रहे लेकिन सफलता नही मिली| मिली जानकारी के अनुसार उसका पत्नी जनैद से विवाद चल हो गया था| जिसके चलते उसने गंगा में छलांग लगा दी| चौकी इंचार्ज ने बताया कि अभी उसकी तलाश की जा रही है|
बीएएमएस का छात्र को गंगा से नही तलाश पा रही पुलिस
बीते जुलाई को थाना कमालगंज क्षेत्र के भोजपुर घाट पर मेडिकल कालेज का बीएएमएस छात्र जनपद लखीमपुर खीरी के बल्देव नगर निवासी 25 वर्षीय गौरव सिंह पुत्र माधव सिंह बीते 5 जुलाई को डूब गया था| उसका भी अभी तक पता नही चला है| जिससे परिजन काफी परेशान है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]