कार्य में लापरवाही मिलने पर तीन पुलिस कर्मी निलंबित

0
134

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) अपने कर्तव्यों का ठीक से निर्वाहन ना करने में पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार मिश्रा ने तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया|
एसपी के द्वारा आया गया कि आरक्षी सतेन्द्र कुमार, राहुल कुमार और अखिलेश कुमार के द्वारा अपना कार्य ठीक से सम्पादित नही किया जा रहा है| जिससे खफा एसपी नें तत्काल प्रभाव से तीनों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया| जिससे पुलिस महकमें हड़कंप है| इसके साथ ही साथ बीती रात ही उन्होंने वाचक कार्यलय में तैनात सिपाही मुनेन्द्र मिश्रा को डीसीआरबी, पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत सिपाही रामाज्ञा तिवारी को वाचक कार्यालय, पुलिस लाइन में तैनात सिपाही धीरेन्द्र को अपराध शाखा में बदली कर दिया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]