ईओ रश्मि भारती का शाहजहाँपुर सहायक नगर आयुक्त पद पर तबादला

0
296

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कई महीनों से नगर पालिका अध्यक्ष के साथ लोहा ले रहीं ईओ रश्मि भारती का तबादला कर दिया गया| उनको यहाँ से हटाने के लिए कई बार प्रदर्शन भी किये गये|
सितंबर 2017 में नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद में तैनात रोली गुप्ता का स्थानांतरण गैरजनपद के लिए कर दिया गया था। इसके बाद कंपिल और कायमगंज के तत्कालीन ईओ  पीके श्रीवास्तव को फर्रुखाबाद को भी चार्ज दे दिया गया। तीन जगहों का चार्ज होने के चलते पीके श्रीवास्तव नगर पालिका कार्यालय फर्रुखाबाद में काफी कम समय दे पाते थे। जिसके बाद  बाद उनका भी स्थानांतरण कर दिया गया।
इसके बाद तत्कालीन एसडीएम सदर अजीत सिंह को प्रभारी ईओ की जिम्मेदारी दे दी गई| लेकिन वह भी कार्यालय कम आते थे। शासन ने नगर पालिका परिषद फतेहपुर में तैनात रश्मि भारती की तैनाती जनवरी 2018 में नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद के ईओ के पद पर किया था|
रश्मि भारती के चार्ज लेनें के बाद से ही उनकी अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल से आपसी मतभेद चला| जो कार्यालय से लेकर सड़क पर आया| जिलाधिकारी नें उन्हें चार्ज से हटा दिया | लेकिन हाई कोर्ट नें उन्हें पुन: चार्ज देनें के आदेश दिये| जिसके बाद उनका तबादला आखिर शाहजहाँपुर के अपर नगर आयुक्त के पद पर कर दिया गया|  फ़िलहाल अभी उन्होंने चार्ज नही छोड़ा है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]