जेलों के निरीक्षण में कोरोना से साबधानी के कड़े निर्देश

0
122

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह, एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा नें जेलों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये और कोरोना महामारी से बचाव के हर सम्भव प्रयास को करते रहने की सलाह दी|
फतेहगढ़ की जिला जेल, सेन्ट्रल जेल और महिला बंदी-वास का निरीक्षण किया गया| अधिकारियों के पंहुचने से जेलों में हड़कंप मच गया| उन्होंने जेल की व्यवस्था को परखा और बंदियों और जेल कर्मियों की कोरोना महामारी से बचाव के बारे के जानकारी  ली| उन्होंने बंदियों को पौष्टिक भोजन दिए जाने के निर्देश दिये|
इसके साथ ही जिलाधिकारी ने जेलों की साफ-सफाई पर जोर दिया| उन्होंने कहा कि साफ सफाई का पूरा ध्यान रखा जाए| जेल कर्मी व बंदी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और मास्क का प्रयोग करने के भी  कड़े निर्देश दिये गये|

[adrotate banner="3"]

 

 

 

 

[adrotate banner="2"]