दारोगा सहित आधा दर्जन पुलिस कर्मियों के तबादले

0
132

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार मिश्रा ने बीती देर रात दारोगा सहित आधा दर्जन पुलिस कर्मियों के तबादले विभिन्य जगहों पर कर दिए है|
एसपी नें बीती रात पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक विक्रम सिंह को थाना शमसाबाद भेजा है| मेरापुर की अचार चौकी के हेड कांस्टेबल राजनारायण को भी थाना शमसाबाद भेजा गया है| थाना शमसाबाद से कांस्टेबल हरगोबिन्द को लाइन हाजिर किया गया है| महिला कांस्टेबल शैलजा मिश्रा को पुलिस लाइन से गोपनीय कार्यालय, कोतवाली फतेहगढ़ में तैनात सिपाही सतेन्द्र कुमार को सोशल मीडिया सेल, पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल विनोद कुमार को चौकी अचरा भेजा गया है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]