दलित छात्रा से अश्लीलता और उसके भाईयों से मारपीट में पांच फंसे

0
159

फर्रुखाबाद:(मेरापुर प्रतिनिधि) छात्रा से अश्लीलता करने के बाद उसके भाईयों के साथ भी मारपीट करने के आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया| पुलिस पड़ताल कर रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम पखना निवासी सिताबी पुत्र झम्मन जाटव का पुत्र अंकित और भतीजा सुरजीत अपने खेत मजा रहे थे| उसी दौरान गाँव के ही इंद्रेश उर्फ़ लल्ला पुत्र सुखेन्द्र ठाकुर, मोनू पुत्र संतोष सिंह, शेष पुत्र सतेन्द्र,आशु पुत्र सतेन्द्र के साथ ही साथ अमित पुत्र शिशुपाल के द्वारा  दोनों युवकों को मारपीट कर उन्हें जातिसूचक गाली-गलौज की| सिताबी की भतीजी पानी भरने जा रही थी तो उसे रोंककर उससे अश्लील गाली-गलौज किया| पुलिस नें पाँचों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया|
कार्यवाहक थानाध्यक्ष अच्छे लाल पाल नें बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| जाँच सीओ कायमगंज करेंगे|

[adrotate banner="3"]

 

[adrotate banner="2"]