शराब ठेका हटाने को “आधी आबादी” ने एक घंटे लगाया जाम

0
208

फर्रुखाबाद:(मेरापुर प्रतिनिधि) देशी शराब ठेका हटाने को लेकर महिलाओं ने प्रदर्शन कर रोड जाम कर दिया| उनका आरोप है कि शराब मिलने के बाद शराबी अक्सर गाली-गलौज करते है| जिससे समस्या हो रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम चन्दुइया की महिलाओं नें कायमगंज मार्ग  पर फर्नीचर व लकड़ी आदि डालकर जाम लगा दिया| महिलाओं नें आरोप लगाया कि ग्रामीण देशी शराब के ठेका से दारू लेकर घरो के नजदीक गन्दी गन्दी गालिया देते है।ठेका घरो के नजदीक होने के कारण दलित महिलाओं को गाली देकर परेशान करते है। आक्रोशित महिलाओं नें कहा जब तक ठेका नही हटेगा तब तक वह जाम नही खोलेंगी| काफी देर प्रदर्शन के बाद सूचना मिलने पर कार्यवाहक थानाध्यक्ष अच्छे लाल पाल फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने महिलाओं को समझाकर जाम खुला दिया|

[adrotate banner="3"]

 

[adrotate banner="2"]