भूमि कब्जे के विवाद में जमकर मारपीट व फायरिंग, चार जख्मी

फर्रुखाबाद:(कमालगंज प्रतिनिधि) भूमि पर कब्जा करने के विवाद में शुरू हुई मारपीट गोलीबाजी तक पंहुच गय| फायरिंग और मारपीट में चार लोग जख्मी हो गये| उसे सीएचसी में भर्ती किया है|
थाना क्षेत्र के ग्राम लोहिया नगर निवासी बदन सिंह पुत्र छोटेलाल ने पुलिस को तहरीर दी| जिसमे कहा कि गुरुवार को सुबह लगभग 10:30 बजे बदन सिंह घर पर था | उसी दौरान कन्हैया पुत्र पंचम, राजू पुत्र मेवाराम निवासी भोला नगला व बब्बू पुत्र मुराली, रामभजन पुत्र लन्कुश, रामकुमार पुत्र लन्कुश, योगेश पुत्र पंचम बादाम पुत्र राजा, मनोज पुत्र बलवीर, निवासी उपराय नगला आये और उसकी भूमि पर कब्जा करने का प्रयास करने लगे| जब मना किया तो लात-घूंसों व लाठी डंडों से मारपीट कर दी| इसके साथ ही फायरिंग भी की| बचाने आये लोगों के साथ भी मारपीट की| घटना में गंभीर रूप से जख्मी बदन सिंह को सीएचसी में भर्ती किया गया|
थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह ने जेएनआई को बताया कि भूमि विवाद में मारपीट हुई है| फायरिंग का आरोप गलत है| जांच की जा रही है| जाँच के बाद मुकदमा दर्ज किया जायेगा|