श्रमिक स्पेशल ट्रेन से कूदकर भागे पांच प्रवासी मजदूर

0
142

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) श्रमिक एस्पेशल ट्रेन से कूदकर भागे पांच प्रवासी मजदूरों को जीआरपी नें दबोच लिया| ट्रेन उदयपुर सिटी से प्रयागराज जा रही थी|
गुरुवार को लॉक डाउन के चौथे चरण के चलते श्रमिक स्पेशल ट्रेन उदयपुर सिटी से प्रयागराजगुरूवार प्रातः करीब 6 बजे से पहले पूर्वोत्तर रेलवे फर्रूखाबाद जंक्शन स्टेशन समीपवर्ती क्रासिंग गेट संख्या 155 के निकट पंहुची तो बिजनौर निवासी प्रवासी श्रमिक आजम, अब्दुल्ला, अरमान, मोहसिन तथा ईशान नें चेन पुलिंग कर दी और कूदकर भागने लगे| उन्हें जीआरपी ने दबोच लिया|
सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़ नें बताया ट्रेन से कूदे पांचों प्रवासी मजदूरों को दबोच लिया गया है| जाँच की जा रही है|

[adrotate banner="3"]

 

 

 

 

[adrotate banner="2"]