दहेज में बाइक नही मिली तो विवाहिता की आग से जलाकर हत्या

0
151

फर्रुखाबाद:(राजेपुर प्रतिनिधि) संदिग्ध रूप में आग से जली विवाहिता की उपचार के दौरान मौत हो गयी| विवाहिता के पिता ने दहेज ना देनें पर बेटी की आग से जलाकर हत्या किये जाने का आरोप लगा पुलिस को तहरीर दी है|
जनपद हरदोई के लोनार अकबरपुर विनायका निवासी पप्पू पुत्र जगदीश नें थाना राजेपुर पुलिस को तहरीर दिया| जिसमे कहा कि बीते 6 वर्ष पूर्व अपनी पुत्री लक्ष्मी का विवाह राजेपुर के ग्राम अलीगढ़ निवासी प्रदीप पुत्र राकेश के साथ किया था| लेकिन दामाद अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर आये दिन बाइक देनें को लेकर विवाद करते और पुत्री के साथ मारपीट करते थे| बीते पांच दिन पूर्व 10 मई को दामाद प्रदीप, समधी राकेश, समधन शीतलावती, दामाद का छोटा भाई कुलदीप और उसकी पत्नी बबली नें मिट्टी का तेल डालकर लक्ष्मी को आग के हबाले कर दिया| उसका सैफई मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा था | जहाँ उसकी बीते दिन 10 बजे मौत हो गयी|
थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद गंगवार नें बताया कि जाँच की जा रही है| तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा| 

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]