बूढी गंगा पुनर्जीवित करने का कार्य मई में पूर्ण करने के निर्देश

0
140

फर्रुखाबाद:(कायमगंज/कंपिल प्रतिनिधि) मुख्य विकास अधिकारी डॉ० राजेन्द्र पैंसिया नें कंपिल की झावेरी झील और कायमगंज की बूढी गंगा के कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये|
सीडीओ नें शुक्रवार को दोपहर उप जिलाधिकारी कायमगंज अमित आसेरी के साथ मनरेगा के तहत चल रहे झावेरी तालाब में कार्य का निरीक्षण किया| जिसमे उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मियों से जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये| उन्हें मौके पर कुल 165 श्रमिक कार्य करते हुए मिले|
इसके साथ ही विकास खंड कायमगंज का औचक निरीक्षण किया| इसके साथ ही उन्होंने बूढी गंगा को पुनर्जीवित करने के सम्बन्ध में प्रधान, ग्राम सचिव और रोजगार सेबकों के साथ समीक्षा बैठक कर कार्य मई महीने में पूर्ण करने के निर्देश दिये| काम में तेजी लाने के लिए मजदूरों की संख्या में वृद्धि करने के भी निर्देश दिये|

[adrotate banner="3"]

 

 

 

[adrotate banner="2"]