सेन्ट्रल जेल के सजायाफ्ता कैदी ने शौचालय में लगायी फांसी

0
115

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सोमवार को सेन्ट्रल जेल के एक बंदी नें अस्पताल के शौचालय में फांसी लगाकर आत्महत्या हत्या कर ली| जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी|पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया |
जनपद फतेहपुर के असोभर कुसुम्भी निवासी 41 वर्षीय चन्द्रहास पाण्डेय पुत्र शिवराम पाण्डेय बीते 28 फरवरी 2016 को हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा काटने सेन्ट्रल जेल फतेहगढ़ आया था| उसे बीते 3 फरवरी 2016 को उसे कानपुर नगर के न्यायालय से आजीवन कारावास की सजा मिली थी| ”
सोमबार को उसने सेन्ट्रल जेल के अस्पताल के शौचालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| जिससे जेल प्रशासन में हडकंप मच गया| आनन-फानन में जेल अधिकारी मौके पर आ गये| उन्होंने पुलिस को सूचना दी| जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया|
सेन्ट्रल जेल अधीक्षक एचएसएम रिजवी नें बताया कि बंदी नें शौचालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी| शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा| 

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]