फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने क्वॉरेंटाइन सेन्टर का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये| इसके साथ ही साथ सेंटर में अपना समय पूर्ण कर चुके लोगों को सुरक्षित घर भेजने के निर्देश भी दिये|
शनिवार को कमालगंज के कृषि पीपी कालेज में बने क्वॉरेंटाइन सेन्टर का निरीक्षण डीएम ने किया | जिसमे उन्होंने सेंटर में रुके राजेपुर के 18 परिवार कुल 23 व्यक्तियों को 14 दिनों की क्वॉरेंटान अवधि पूर्ण करने के पश्चात खाद्य सामग्री का पैकेट एवं मास्क वितरित कर बस द्वारा घर तक सुरक्षित पहुचाने के दिशा निर्देश दिये| उन्होंने कहा कि सभी लॉक डाउन का पालन करने के साथ ही साथ सोशल डिस्टेंसिंग को भी अपनाये| जिससे कोरोना से जंग पूर्ण रूप से जीती जा सके|
एडीएम विवेक श्रीवास्तव, एसडीएम सदर अनिल कुमार आदि रहे|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


