लॉकडाउन में सादगी के साथ मनी परशुराम जयंती

0
145

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) न्याय के देवता माने जाने वाले भगवान परशुराम का जन्मदिन रविवार को हबन पूजन के साथ सादगी के साथ मनाया गया| ब्राह्मण महासंघ के से जुड़े लोगों ने घरों में रहकर भगवान परशुराम की पूजा की|
नगर के साहबगंज चौराहा स्थित आजाद भवन में बॉबी दुबे के आवास पर परशुराम जयंती सादगी के साथ मनायी गयी| पहले हबन पूजन कर परशुराम जी को याद किया गया| उसके बाद उनके चित्र पर माल्यार्पण कर आरती की गयी| सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल रखा गया|
भगवान परशुराम के जन्मदिन पर झांकियों के साथ भव्य कार्यक्रम किए जाते हैं, लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के चलते लागू लॉकडाउन से सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिये गए। लोगों ने अपने घरों में रहकर ही भगवान परशुराम का जन्मदिन मनाया। इस दौरान महासंघ प्रभारी आदित्य दीक्षित, संयोजक रवि मिश्रा, सरल दुबे आदि आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]