बाइक सबार बदमाशों नें महिला के जेबरात लूटे

0
124

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) बाइक से सबार होकर पति के साथ जा रही महिला के जेबरात पीछे से आये बाइक सबार बदमाश लूट ले गये| महिला के पति ने बदमाशों का पीछा भी किया  लेकिन वह फरार हो गये| पुलिस पड़ताल कर रही है|
थाना क्षेत्र के नाला मछरटठा निवासी शिवम पुत्र सुरेन्द्र कुमार पाल अपनी पत्नी रिंकी के साथ बाइक से बढ़पुर के एक अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखने जा रहे थे| जब वह क्रिश्चियन कालेज के सामने से गुजर रहे थे उसी समय पीछे से आये बदमाशों ने महिला रिंकी के गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र लूट लिया और सातनपुर गाँव की तरफ फरार हो गये|
रिंकी के पति शिवम नें बताया कि उसने अंडरपास के नीचे से निकल सातनपुर मंडी तक उनका पीछा किया| लेकिन वह फरार हो गये| जिसके बाद शिवम ने सूचना 112 को दी| सूचना मिलने के बाद 112 पुलिस मौके पर आ गयी| उसने दम्पति को कोतवाली भेज दिया|  शिवम ने पुलिस को तहरीर दी| पुलिस जाँच में जुटी है|
प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर जाँच की जा रही है| जाँच के बाद मुकदमा दर्ज किया जायेगा| 

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]